फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Self-defense training will be given to girl students of government schools

Baghpat News: राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को दिया जाएगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Wed, 12 Jun 2024 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Self-defense training will be given to girl students of government schools
-शासन ने विद्यालयवार जारी किया 15 हजार रुपये का बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने विद्यालयवार 15 हजार रुपये का बजट जारी किया है। प्रशिक्षण के लिए मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यता धारी खिलाड़ी का चयन किया जाएगा।
समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक नितिन कुमार शास्त्री ने बताया कि छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए 20 जुलाई तक प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा और अगस्त से अक्तूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षक के चयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में पांच सदसीय टीम का गठन किया जाएगा। प्रशिक्षक की उपलब्धता के आधार पर एक प्रशिक्षण से तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण देने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को मुक्का मारने के तरीके, थ्रो के प्रकार, पैर से प्रहार के तरीके, लुढ़कने का व्यायाम, स्थानीय संसाधन जैसे, पेन, पेंसिल, हेयर पिन, अंगूठी, दुपट्टा का प्रयोग कर आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, पुलिस हेल्प लाइन, साइबर अपराध सहायता के अलावा महिला एवं स्थानीय थानों के नंबरों की जानकारी दी जाएगी। विद्यालय में प्रशिक्षण के उपरांत प्रतियोगिता कराकर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed