{"_id":"585acc524f1c1bf248e3a35a","slug":"sdm-on-speaking-spoiled-prince","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के बोल पर बिगड़े प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के बोल पर बिगड़े प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में बैठक का बहिष्कार कर प्रदर्शन करते जनपद के प्रधान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ग्राम प्रधानों को कैश लेस तकनीक की जानकारी देने के लिए कलक्ट्रेट में बुलाई बैठक हंगामे में तब्दील हो गई। किशनपुर बराल गांव के प्रधान ने कहा वह कुछ नहीं समझ सके, इस पर एसडीएम ने उन्हें उठकर चले जाने के लिए कह दिया। इस पर प्रधान नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। प्रधानों ने कैश लेस की बैठक का बहिष्कार कर दिया।
जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधानों को कैश लेस तकनीक की जानकारी देने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक बुलाई। इसमें प्रधानों को इंटरनेट से जुड़ी बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही थी। इसी दौरान किशनपुर बराल गांव के ग्राम प्रधान ने उठकर यह कह दिया ये तो हमारी समझ में नहीं आ रहा है। यह सुनते ही एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान से सभागार से बाहर चले जाने के लिए कह दिया। इसके बाद सभागार में मौजूद ग्राम प्रधानों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। उन्होंने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभी प्रधान डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव माल माजरा के प्रधान ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने कहा एसडीएम ने सभागार में एक प्रधान का नहीं, बल्कि वहां मौजूद सभी प्रधानों का अपमान किया है। 23 दिसंबर को इस संबंध में कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन होगा। इसमें जनपद के सभी प्रधान हिस्सा लेंगे और विरोध व्यक्त करेंगे। इस दौरान भारतवीर, देवेंद्र, मनोज, सुनील, इमरान, चौधरी वीर सिंह, राजकुमार, लोकेंद्र, वीरेंद्र सिंह आदि प्रधान मौजूद रहे।