गन्ना भुगतान के लिए एसडीएम को घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र नेता अभिलाष तोमर के नेतृत्व में छात्र नारेबाजी करते तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा गन्ना मिल मालिकों की हठधर्मिता और प्रदेश सरकार की ढुलमुल नीति के चलते किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। गन्ना मिले किसानों का करोड़ों रुपये दबाकर बैठी है।
इस कारण किसान बच्चों की स्कूल की फीस और स्कूलों में प्रवेश नहीं दिला पा रहे हैं और प्रदेश सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा यदि गन्ने का भुगतान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इसमें मलकपुर चीनी मिल से गन्ना भुगतान कराने संबंधी प्रमुख मांगे हैं। इसमें गौतम, अंकित राणा, शुभम तोमर, विवेक तोमर, नितिन नैन, अभिषेक कुमार, जीवन तोमर, जयदीप सिंह, वरुण, दीपक राठी, हिमांशु, मनोज मलिक, नितिन तोमर आदि रहे।