फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scientist Dr. Sanjay Yadav raised the value of Khekra

UP: वैज्ञानिक डॉ. संजय यादव ने बढ़ाया बागपत का मान, कजाकिस्तान के साथ करार पर किए हस्ताक्षर

Wed, 08 Jun 2022 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Scientist Dr. Sanjay Yadav raised the value of Khekra
कजाकिस्तान के साथ करार के बाद अभिलेख दिखाते खेकड़ा निवासी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय यादव। - फोटो : KAHKRA
उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थानाक्षेत्र निवासी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय यादव ने भारत का प्रतिनिधित्व कर कजाकिस्तान के साथ भौतिकी के क्षेत्र में तालमेल करार पर हस्ताक्षर किए। इससे नगरवासियों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन


मोहल्ला अहिरान निवासी डॉ संजय यादव दिल्ली में राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला सीएसआईआर-एनपीएल में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है। भारत के साथ मैत्री संबंधों के चलते कजाकिस्तान की राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला कजास्टैंडर्ड का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने भौतिकी प्रयोगशाला का भ्रमण किया और यहां की कार्य प्रणाली से प्रभावित हुए। साथ ही भौतिकी की कई शाखाओं के क्षेत्र में आपसी तालमेल रखने, आपसी खोज, ज्ञान के साझा करने के महत्वपूर्ण करार पर हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की ओर से चीफ वैज्ञानिक डॉ संजय यादव ने हस्ताक्षर किए और अभिलेखों का आदान प्रदान किया। शहरवासी राजेश तेवतिया, अशोक धामा, नवीन यादव, संजय शर्मा, यशपाल यादव आदि ने डॉ. संजय यादव की उपलब्धि पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed