फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sagar's family has fled from the village, NSA will be imposed on the accused

Baghpat News: गांव से पलायन कर गया सागर का परिवार, आरोपियों पर लगेगी एनएसए

Wed, 10 Sep 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 10 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sagar's family has fled from the village, NSA will be imposed on the accused
सानिया हत्याकांड:
विज्ञापन

-प्रेमी से शादी की जिद पर पलड़ा गांव में की गई थी सानिया की हत्या, छह आरोपी भेजे जा चुके है जेल, पिता समेत पांच पकड़ से बहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पलड़ा गांव के सानिया हत्याकांड के बाद प्रेमी सागर का परिवार गांव से पलायन कर गया और उनकी जाति के लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है। इसको लेकर पुलिस अब आरोपियों पर एनएसए लगाने की तैयारी में जुट गई है। उधर, हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश भी दी गई।
जुलाई माह में पलड़ा गांव की सानिया अपने प्रेमी सागर के साथ हिमाचल चली गई थी। उसकी तलाश में जुटे परिवार वालों ने दोनों को हिमाचल के उन्ना जिले से पकड़कर पिटाई की और फिर नलकूप पर बंधक बनाकर पीटा गया। 23 जुलाई को परिवार वालों ने सानिया की हत्या कर शव दबा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए सानिया के भाई साहिब, चचेरे भाई सादिक, ताऊ मतलूब निवासी पलड़ा, फूफा नसीम निवासी असारा, फुफेरा भाई अरमान, शान मोहम्मद निवासी सुन्ना जिला शामली को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि पिता समेत पांच आरोपी अभी भी फरार चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा होने के बाद आरोपी पक्ष के लोगों की दहशत में सागर और उनकी जाति के लोग भयभीत है। इसके चलते कई दिन पहले सागर का परिवार भी गांव छोड़कर पलायन कर गया और दूसरे राज्य में छिपकर रहने लगा। पुलिस ने हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लगे। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी शुरू कर दी।
----------
अनुसूचित जाति के युवक युवती भी छोड़ गए गांव
सानिया हत्याकांड के बाद पलड़ा गांव में अनुसूचित जाति के लोग भी काफी भयभीत है। इसके चलते अनुसूचित जाति के युवक और युवती भी गांव छोड़कर अपनी रिश्तेदारियों में जाकर रहने लगे। इसको लेकर पुलिस भी बार-बार गांव में लोगों से संपर्क भी जुटा रही है।

--------
वर्जन-सानिया हत्याकांड में सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। इसकी पत्रावली तैयार कराई जा रही है। जल्द ही एनएसए की कार्रवाई कर दी जाएगी। सागर के परिवार को सुरक्षा मुहैय्या कराई जाएगी। - सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed