फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sacrificed by wishing for social welfare

त्यौयारी सीजन पर सुरक्षा व्यवस्था, पानी व विद्युत आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिएं जाने की अपील की

Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
sacrificed by wishing for social welfare
बड़ौत। आर्य समाज के तत्वावधान में रेलवे रोड आर्य समाज भवन में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ हुआ। इसमें आर्यजनों ने समाज कल्याण की कामना कर आहुतियां दीं।
विज्ञापन

यज्ञ में समरभानु आचार्य ने बताया कि त्योहारों को सद्भावना पूर्वक मनाया जाना चाहिए। कोरोना महामारी दोबारा पैर पसार रही है। इसलिए त्योहारों को ध्यान में रखकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण को देखते हुए पटाखे जलाने से परहेज रखना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पानी व विद्युत आपूर्ति का विशेष ध्यान दिया जाए। यज्ञमान राजेंद्र कुमार रहे।

वहीं, दूसरी ओर बावली चौक स्थित आर्य समाज पट्टी चौधरान कार्यालय में साप्ताहिक यज्ञ हुआ। इसमें यज्ञ के ब्रह्म अंगिरस मुनि ने बताया कि कार्तिक अमावस्या संवत 1940 को आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ने शरीर का त्याग किया था। यज्ञ के यज्ञमान बिजेंद्र सिंह रहे। इस दौरान डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. हरपाल सिंह, प्रीतम सिंह वर्मा, हरवीर सिंह, जसवीर सिंह, तेजेंद्र चौहान, शौराज सिंह, रामबली राणा, हरवीर धामा, सुनीता देवी, राममेहर, ओमप्रकाश, ओमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed