रंछाड में ग्रामीण की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंछाड़ गांव के लोगों ने बिनौली पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति का शव कृष्णा नदी में पड़ा है। सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह और थाना प्रभारी बिनौली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से निकाला। उसकी छाती में एक गोली लगी थी। इसी दौरान ढिंढावली गांव से पिंटू, यशपाल और रामपाल आदि वहां पहुंचे और उसकी शनाख्त विनोद (40) पुत्र स्व. इंद्र निवासी ढिंढावली मुजफ्फरनगर जनपद के रूप में की।
उसके चचेरे भाइयों ने बताया वह 27 मार्च को बड़ौत आया था। वहां से उसके बड़े भाई का साला संजीव निवासी रंछाड़ उसे अपने साथ ले आया था और तभी से ही यह लापता चल रहा था। इसकी तितावी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है। उन्होंने हत्या का शक नरेश के साले पर जताया है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कहासुनी के बाद युवक को गोली मारी, गंभीर
छपरौली। क्षेत्र के तुगाना गांव में एक युवक को मामूली कहासुनी होने पर दो लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों के मुताबिक 19 वर्षीय युवक के साथ गांव के ही दो लोगों से मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों में से एक व्यक्ति ने तमंचा से युवक पर गोली चला दी, इससे वह घायल हो गया। युवक के परिजनों ने मामले की सूचना थाने में दी और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ छपरौली विजय सिंह ने बताया ऐसे मामले की अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई होगी।