फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus in Chhaprauli over leaving destitute cattle

Baghpat News: छपरौली में निराश्रित गोवंश छोड़ने को लेकर हंगामा

Tue, 27 Jun 2023 05:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Chhaprauli over leaving destitute cattle
-पुलिस के साथ हुई नोकझोंक, दूसरी जगह गोवंश छुड़वाने पर मामला हुआ शांत
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
छपरौली। छपरौली कस्बे में सोमवार देर रात कुछ लोगों द्वारा निराश्रित गोवंश को छोड़ने की सूचना पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही बड़ौत-छपरौली मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस की ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक हुई। देर रात तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद गोवंशों को ट्रक में भरकर दूसरी जगह छुडवाया गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव से कुछ लोग ट्रक में निराश्रित गोवंश को लेकर छपरौली क्षेत्र की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे छपरोली में पहुंचे तो किसी ने स्थानीय लोगों को सूचना दी कि ट्रक से कुछ लोग निराश्रित गोवंश को छोड़ रहे हैं। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को बंधक बनाकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बडौत-छपरौली मार्ग को अवरुद्ध करने का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची छपरौली पुलिस के साथ भी लोगों की नोकझोंक हुई। लोग छोड़े गए गोवंश को दूसरी जगह छुड़ाए जाने की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद पशुपालन विभाग को मौके पर बुलाकर छोड़े गए निराश्रित गोवंश को दूसरी जगह छुडवाया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी रवि रतन ने बताया कि कुछ लोग यहां पशु छोड़ने आए थे, जिसकी सूचना पर लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया था। छोडे गए गोवंश को यहां से दूसरी जगह भिजवा दिया गया है। हंगामा करने वालों में बबलू, शौकत, रामदीन, हरवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed