फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus at DM residence of lost candidates

मतगणना में चुनाव चिन्ह बदले, दो प्रत्याशी हारे, डीएम आवास पर हंगामा,

Tue, 15 Jun 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at DM residence of lost candidates
बागपत। पंचायत उप चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुल्तानपुर हटाना के ग्रामीणों ने सोमवार देर रात डीएम आवास पर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि मतगणना कर्मियों ने चुनाव चिह्न बदल दिए हैं। जिससे जीते हुए दो प्रत्याशी हार गए। डीएम राजकमल यादव द्वारा जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीण लौट।
विज्ञापन

सुल्तानुपर हटाना गांव के 15 में से 11 ग्राम पंचायत सदस्य पद खाली रह गए थे। प्रधान पद पर सचिन कुमार निर्वाचित हुए थे। वह कोरम पूरा न होने के कारण शपथ ग्रहण नहीं कर पाए थे। उपचुनाव की सोमवार को मतगणना हुई। परिणाम घोषित होने के बाद सुल्तानपुर गांव में हंगामा शुरू हो गया। देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर डीएम आवास पहुंचे। नवनिर्वाचित प्रधान सचिन कुमार ने बताया कि मतगणना में वार्ड-13 और 10 के प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न बदल दिए गए। जिससे उनके पक्ष के दो प्रत्याशी संजय और शिवानी जीतने के बाद भी हार गए। डीएम आवास पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। डीएम ने आश्वासन दिया कि मंगलवार मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed