फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rs 2.43 lakh looted from salesmen

सेल्समैन से 2.43 लाख रुपये लूटे

Thu, 17 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 17 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.43 lakh looted from salesmen
लूट के बाद युवक से पूछताछ करते एसपी रविशंकर छवि। - फोटो : amar ujala
बागपत में कुरड़ी-छपरौली मार्ग पर बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने हिंदुस्तान लीवर कंपनी की गाड़ी रुकवाकर सेल्समैन से 2.43 लाख रुपये लूट लिए और धमकी देकर फरार हो गए। दिनदहाडे़ हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


छपरौली कस्बा निवासी मनोज जैन के पास हिंदुस्तान लीवर समेत अन्य कई कंपनियों की एजेंसी है। बुधवार को सेल्समैन मोनू पुत्र कर्म सिंह निवासी छपरौली और चालक गुलाब मैजिक गाड़ी से कैराना (शामली) गए थे। वहां सामान की डिलीवरी के बाद वसूली कर टांडा होते हुए छपरौली लौट रहे थे।

विज्ञापन

कुरड़ी और छपरौली के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा लिया और सेल्समैन-चालक को गन प्वाइंट पर लेकर गाड़ी में रखा 2.43 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग निकले। दोनों ने छपरौली थाने आकर वारदात की सूचना दी। सूचना पर एएसपी विद्या सागर मिश्र, सीओ सीपी सिंह बड़ौत और छपरौली थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सेल्समैन ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed