{"_id":"603936e78ebc3ee97f58f073","slug":"roof-of-house-collapsed-three-injured-after-being-buried-in-rubble-baghpat-news-mrt527301937","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नंगला बहलोलपुर गांव में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इसके मलबे के नीचे दबने से परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए है। ग्रामीणों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पीड़ित परिवार ने क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
नंगला बहलोलपुर गांव निवासी वकील पुत्र यासीन ने बताया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ बरामदे में बैठकर चाय पी रहा था। इसी दौरान मकान की छत ढह गई। इसके मलबे में दबकर वकील, शकील और उसकी बहन अरशी गंभीर रूप से घायल हो गई। शकील के पैर की हड्डी टूट गई, जबकि बहन अरशी व वकील की हालत गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि मकान की छत गिरने की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। घायलों को हालत ठीक है, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।