फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roadways employees organised a public awareness programme to protest against privatisation.

Baghpat News: निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने जन जागरण कार्यक्रम किया

Fri, 11 Sep 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees organised a public awareness programme to protest against privatisation.
बड़ौत। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को बड़ौत डिपो पर जन जागरण कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम रोडवेज के निजीकरण और संविदा कर्मचारियों की सेवा नियमावली लागू न करने के विरोध में आयोजित हुआ। भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी 17 मांगें रखीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह और शाखा मंत्री प्रशांत त्यागी ने संविदा कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली लागू करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा का हवाला दिया। कर्मचारियों ने रिक्त पदों के सापेक्ष संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की भी मांग की। इसके साथ ही मृतक आश्रितों को रिक्तियों के आधार पर नियुक्ति देने की बात कही गई। नियमित कर्मचारियों के लिए केंद्र और राज्य कर्मचारियों के समान 58 फीसदी महंगाई भत्ता मांगा गया। पूर्व में स्वीकृत महंगाई भत्ते की किस्तों का भुगतान करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों को ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा देने की मांग रखी गई। कर्मचारियों ने अवैध वाहन संचालन पर रोक लगाने की अपील की। निगम के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की भी मांग की गई। दिवाली से पहले बोनस का भुगतान करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। इस कार्यक्रम में पवन, दीपक, विनोद, रविंद्र, धर्मवीर, प्रवेंद्र, सोनू और वीरेंद्र सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed