फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Road widening from Dhauliplau to Meerut National Highway to start soon

Baghpat News: धौलीप्लाऊ से मेरठ नेशनल हाईवे तक सड़क का चौड़ीकरण जल्द होगा शुरू

Wed, 11 Feb 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Road widening from Dhauliplau to Meerut National Highway to start soon
बागपत। धौलीप्याऊ से चमरावल होते हुए मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे तक मार्ग का चौड़ीकरण जल्द शुरू होगा। इसके लिए शासन से बजट जारी होने के बाद लोनिवि के अफसरों ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली। मार्ग का चौड़ीकरण होने से 15 से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


धौली प्याऊ से चमरावल होते हुए मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे से 15 से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। इसी मार्ग से मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे के साथ गाजियाबाद जिले में भी जाते हैं। इस मार्ग की लंबाई 18.97 किलोमीटर है, जो वर्तमान में 3.75 मीटर चौड़ा है। काफी समय से मार्ग जर्जर हाल में होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने मार्ग के 5.5 मीटर चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। शासन ने मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 28.09 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई। इसके बाद लोनिवि के अफसरों ने निविदा प्रक्रिया पूरी की। इसमें अवर अभियंता कुलदीप निमेष का कहना है कि जल्द ही चौड़ीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


--

इन गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा

धौलीप्याऊ से चमरावल-बुढ़सैनी से पुरा महादेव मार्ग का चौड़ीकरण होने से रटौल, सिंगौली तगा, फुलेरा, सरफाबाद, गौना, चमरावल, ललियाना, लहचौड़ा, खैला, मंसूरपुर, ढिकौली, घटौली, मुकारी, दत्तनगर, बालैनी, मेरठ और गाजियाबाद जिले के लोग गुजरते हैं। मार्ग का चौड़ीकरण होने से हादसों पर अंकुश लगेगा और लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed