फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD workers thronged in protest against Agriculture Bill

कृषि विधेयक के विरोध में गरजे रालोद कार्यकर्ता

Sat, 26 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
RLD workers thronged in protest against Agriculture Bill
तहसील मुख्यालय पर दिया धरना, चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित जिंदाबाद के गूंजे नारे
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कृषि विधेयक के विरोध में शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरनास्थल स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जिंदाबाद, चौधरी अजित सिंह जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। वक्ताओं ने भाजपा को किसान विरोधी बताया। कहा कि रालोद किसानों के साथ मिलकर उनके हकों की लड़ाई जारी रखेगा।
पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान का कहना था कि भाजपा जनविरोधी व किसान विरोधी काम कर रही है। किसानों की जमीन पर उन्हें ही बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि सरकार मंडियों को खत्म करना चाहती है। अगर मंडी द्वारा किसानों की फसल को खरीद बिक्री नहीं हुई तो एमएसपी रेट सरकार लागू नहीं कर पाएगी। धरने को समर्थन देने पहुंचे भाकिूय के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि कृषि विधेयक के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। पहले जमीन की तरह ही बड़े-व्यापारी औने-पौने दामों में किसानों की फसल खरीद लेंगे। रालोद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा, युवा प्रदेश अध्यक्ष लितेश चौधरी, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अरुण तोमर, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर ने भी विचार व्यक्त किए। बाद में सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन

ये रहे धरने में मौजूद
बड़ौत। धरने में पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, पूर्व विधायक अजय तोमर, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, विश्वास चौधरी, जयवीर तोमर, राजू तोमर सिरसली, मोहित मुखिया, लेखराज प्रधान, तेजपाल, मुनेश बरवाला, सुभाष प्रमुख, रामपाल धामा, सत्यब्रह्म सिंह तोमर, तेजपाल सिंह, सोमपाल राठी, सुरेश मलिक, आशीष प्रधान कासिमपुर खेड़ी, धीरज उज्ज्वल, विनोद सिंह, रामकुमार चेयरमैन, राजेन्द्र सिंह डागर, सतीश ललियाना, राकेश राणा, नरेंद्र, संजू, आयुष धामा, विकास, संजय, यशवंत, राममेहर हेवा, कृष्ण पहलवान, विक्रम आर्य, ओमवीर ढाका, सुभाष नैन, रविंद्र हट्टी, अभय फौजी, सुरेश पंवार, जयप्रकाश, धर्मवीर सिंह तोमर, वेदपाल पंवार, देशपाल, देवेंद्र गुराना, यशपाल चौधरी, बलजोर सिंह आर्य, ब्रजपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से पहुंचे किसान
बड़ौत। तहसील मुख्यालय में रालोद के धरने में बावली, मलकपुर, बरवाला, बड़ौत, गुराना, लौहड्डा, वाजिदपुर, कासिमपुर खेड़ी, बड़ौली, जौनमाना, ढिकाना, किरठल, आदर्श नंगला, छपरौली, बिजरौल, बामनौली, दोघट, पुसार, सिरसली, रंछाड, सरूरपुर आदि कई गांवों से किसान व कार्यकर्ता शामिल हुए।

रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन
बड़ौत। कृषि विधेयक को लेकर रालोद के धरने-प्रदर्शन को रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर एडवोकेट ने यह जानकारी दी।
मुकेश पंवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed