{"_id":"61140c9d8ebc3e7b9d464f6f","slug":"rld-threw-strength-for-brotherhood-conference-baraut-news-mrt551357343","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारा सम्मेलन को लेकर रालोदियों ने झोंकी ताकत, आधा दर्जन गांवों में किया जनसंपर्क व बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारा सम्मेलन को लेकर रालोदियों ने झोंकी ताकत, आधा दर्जन गांवों में किया जनसंपर्क व बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लुहारी गांव में 13 अगस्त को आहूत भाईचारा सम्मेलन को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी है। उन्होंने बुधवार को आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क व बैठक करके अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन मेें पहुंचने का आह्वान किया।
रालोद नेता डॉ. संजीव आर्य के नेतृत्व मेें रालोद कार्यकर्ताओं ने लुहारी, राजपुर, खामपुर, बोहला, जौनमाना व ढ़िकाना गांव में जनसंपर्क व बैठकें करके रालोद की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि रालोद हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। हर महजब के लोगों का सम्मान करती है। वहीं, केंद्र व प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार लोगों को आपस में भिड़ाने का काम कर वोट बैंक हासिल करने का काम करती है। भाजपा की नीतियों से हर वर्ग के लोग परेशान व दुखी हैं। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को लुहारी गांव में होने वाले भाईचारा सम्मेलन में रालोद के जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया मुख्य अतिथि होंगे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, हर बूथ जीतेगा यूथ का कमेटी का सदस्य अश्वनी तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, वरिष्ठ नेता सुरेश सुरेश मलिक, महिला के जिला अध्यक्ष रेनू तोमर, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिलाष तोमर के साथ-साथ सभी वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।