फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD's support to farmers' dharna in Ghitaura

घिटौरा में रालोद का किसानों के धरने को समर्थन

Thu, 13 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
RLD's support to farmers' dharna in Ghitaura
घिटौरा में धरने में पहुंचे रालोद पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर। घिटौरा गांव में यूपीएसआईडीसी द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन पर कब्जे को लेकर किसानों पर लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। धरने पर बैठे किसानों और भाकियू अंबावता के नेताओं को समर्थन देने के लिए रालोद का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। भाकियू अंबावता ने 20 अक्तूबर को पंचायत करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

घिटौरा के किसानों व भाकियू अंबावता के पदाधिकारियों ने जमीन पर कब्जे के विरोध में दोबारा से धरना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही गाजियाबाद प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई के विरोध में किसानों का समर्थन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पहुंचे रालोद नेता सुभाष गुर्जर ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह ने कहा कि रालोद किसानों के साथ है। जमीन अधिग्रहण के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू अंबावता के युवा प्रदेश अध्यक्ष रमन सिंह ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई और जमीन पर कब्जे के विरोध में 20 अक्तूबर को पंचायत बुलाई है। जिसमें आसपास के सभी गांवों किसान व भाकियू के नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मुकेश सोलंकी, प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र, अमित कसाना, जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान, ओमपाल भाटी, अंकित, मनबीर, नरेंद्र, राजकुमार, बबली रणवीर, मास्टर रामकुमार, विक्रम प्रधान, बीर सिंह, वीरेंद्र बैसला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed