{"_id":"639224f0b6f965223e60ea79","slug":"rld-distributed-sweets-on-the-victory-in-the-by-election-baghpat-news-mrt616940111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: उपचुनाव में जीत पर रालोद ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: उपचुनाव में जीत पर रालोद ने बांटी मिठाई
विज्ञापन
खतौली में रालोद प्रत्याशी के जीतने पर बड़ौत स्थित रालोद कार्यालय पर मिठाई खिलाकर खुशी जताते राल?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत/बड़ौत/बिनौली। उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशियों की जीत होने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। वक्ताओं ने कहा कि जनता ने भाजपा के खिलाफ वोट कर अपने इरादे दिखा दिए हैं।
राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में रालोद नेता ओमवीर सिंह ढाका ने कहा कि खतौली विधानसभा पर हुए उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने जीत दर्ज कराई। रालोद नेता राजू सिरसली ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। जनता ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए है। मौके पर सचिन धामा, नईम, कोशिंद्र काठा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर बड़ौत नगर स्थित रालोद कार्यालय पर गठबंधन प्रत्याशियों की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन मजबूती के साथ लड़कर जीत दर्ज करेगा। मौके पर सुखबीर सिंह गठीना, विश्वास चौधरी, अरुण तोमर बोबी, संजीव मान, गौरव बड़ौत, यशवंत तोमर, जितेंद्र तोमर, कुलदीप तोमर, ओमवीर सिंह, देशपाल प्रधान, हाजी जमीरूदीन अब्बासी, विशु कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बड़ौत की आजाद नगर कॉलोनी में भी खतौली व मैनपुरी में हुई जीत पर महिलाओं ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। मौके पर सुमन, पूनम, रेखा, प्रभा, संगीता, आरती, हरेंद्र मुखिया सभासद, मोहित मुखिया शामिल रहे।
बिनौली, बरनावा व जौहड़ी गांव में रालोद व सपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। मौके पर गगन धामा, प्रधान उपेंद्र धामा, प्रवीण वालिया, कपिल सोलंकी, श्रीपाल धामा, विनीत धामा, विनोद तोमर, योगपाल तोमर, सपा नेता नफीश सिद्दकी, अमित तोमर उर्फ कल्लू, जिपं सदस्य महबूब अल्वी मौजूद रहे।