फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rishipal did not eat the intoxicating curry, was hungry for 48 hours

Baghpat News: ऋषिपाल ने नहीं खाई थी नशीली कढ़ी, 48 घंटे से था भूखा

Fri, 14 Apr 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 14 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rishipal did not eat the intoxicating curry, was hungry for 48 hours
शबगा गांव में ट्रिपल मर्डर के बाद घर पर बैठे परिवार के लोग
बड़ौत। शबगा गांव में मंगलवार की रात शराब और जमीन के लिए अपने पिता, चाचा और बुआ की बेरहमी से गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। योजना फेल हो जाने के डर से आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सबसे पहले अपने पिता की हत्या की थी। बाद में आरोपी ने अपने चाचा और बुआ की हत्या की।
विज्ञापन


मंगलवार को शबगा गांव के तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक ओर खुलासा किया है। थाना प्रभारी रविरत्न ने बताया कि ऋषिपाल का अपने बेटे अंजुल उर्फ मालू से काफी लगाव था, लेकिन वह उसकी शराब पीने की आदत से दुखी थी। अक्सर घर में इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। हत्या के एक दिन पहले यानी सोमवार को ऋषिपाल और अंजुल का झगड़ा हुआ था, जिससे ऋषिपाल काफी नाराज था, इसी वजह से उसने खाना नहीं खाया। हत्या वाले दिन यानी मंगलवार को भी उसने खाना नहीं खाया। पुत्र वधु पूजा ने घर पर बनी कढ़ी व रोटी खाने के लिए ऋषिपाल को दी, लेकिन उसने खाने से इंकार कर दिया और भूखा ही सो गया था। इसलिए योजना फेल होने के डर से हत्यारोपी व उसकी पत्नी ने सबसे पहले ऋषिपाल की गला दबाकर हत्या की। अत्यधिक दबाव के कारण ऋषिपाल की गर्दन की हड्डी भी टूट गई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार की देर रात शराब के नशे में धुत रहे शबगा गांव निवासी अंजुल उर्फ मालू ने अपनी पत्नी पूजा के साथ योजना बनाकर शराब और जमीन के लिए अपने 60 वर्षीय पिता ऋषिपाल, 58 वर्षीय चाचा श्रीपाल और 62 वर्षीय बुआ वीरमति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद तीनों के शव एक कमरे में ले जाकर एक ही चारपाई पर रजाई से ढक दिए थे। बाद में हत्यारोपी ने सिरसली गांव में जाकर अपनी दूसरी बुआ सरोज को हत्या करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी अंजुल और उसकी पत्नी पूजा ने बताया कि सबसे पहले ऋषिपाल की हत्या की, उसके बाद चाचा श्रीपाल व बुआ वीरमति की। बताया कि ऋषिपाल ने खाना नहीं खाया था। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। - सविरत्न गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed