फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report on five including sons of SP leader in attempted rape

दुष्कर्म की कोशिश में सपा नेता के बेटों सहित पांच पर रिपोर्ट

Wed, 23 Feb 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Report on five including sons of SP leader in attempted rape
सपा नेता ने झूठी शिकायत में फंसाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव के दो बेटों सहित पांच पर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पूर्व प्रदेश सचिव ने मारपीट के मामले में कार्रवाई से बचने के लिए उसके दोनों बेटों को झूठी शिकायत में फंसाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने एसपी से शिकायत करते हुए कहा था कि उनका बेटा 30 जनवरी को अपनी भतीजी को लेकर बाजार जा रहा था। आरोप है कि सपा के पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी के दो बेटों आदिल व कामिल ने रास्ते में किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए खेत में जबरन ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की थी। विरोध करने पर उनके बेटे के साथ मारपीट की। इसके बाद स्टोर से दवाई लेने जाते वक्त भी उसके बेटे को आदिल, कामिल ने मुदस्सिर और दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पिटा था। बताया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इस मामले में एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी का कहना है कि उनके बेटों के साथ विपक्षियों ने मारपीट की थी। इस मामले में कार्रवाई से बचने के लिए यह आरोप लगाए गए है।
विज्ञापन

ड्यूटी से नदारद कांस्टेबल बर्खास्त
बागपत। पुलिस लाइन में तैनात रहा कांस्टेबल निपुण कुमार मार्च 2020 में तीन दिन के अवकाश पर गया था। इसके बाद से वह ड्यूटी पर नहीं लौटा है। इस तरह बिना बताए ड्यूटी से नदारद रहने वाले सिपाही को एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एसपी ने कहा कि इस तरह के कृत्य करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed