फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed against three in dowry murder

दहेज हत्या में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 10 Jun 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Report filed against three in dowry murder
छपरौली। छपरौली में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। महिला के भाई ने ससुरालियों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया। मंगलवार को महिला के भाई की तहरीर पर महिला के पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सोमवार को छपरौली की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। छपरौली पहुंचे महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के भाई ने छपरौली थाने में महिला के पति अजीत पुत्र चंद्रपाल, ससुर चंद्रपाल पुत्र कटार सिंह व सास कमलेश के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। उन्होंने कहा ससुराल पक्ष की ओर से एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न हो पाने के कारण उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट करते थे। इसी प्रताड़ना के चलते उसकी मौत हुई है। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर महिला के पति, ससुर व सास के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। मृतक महिला का करीब दो वर्ष का पुत्र है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed