फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Reminder baghpat police filed in the Supreme Court

बागपत पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया रिमाइंडर

Sat, 17 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 17 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
सांकरौद गांव की खाप पंचायत के बहुचर्चित मामले में बागपत पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को रिमाइंडर (कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट) दाखिल कर दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 16 सितंबर को आदेश दिए थे कि रवि को एनडीपीएस के मामले में जेल भेजने की यूपी सरकार चाहे तो दूसरी एजेंसी से जांच करा सकती है। बागपत पुलिस को इस मामले में चार सप्ताह के अंदर रिमाइंडर दाखिल करने का आदेश दिया था। साथ ही आदेश दिए थे कि एनडीपीएस मामले की पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने से पूर्व केस डायरी उनके सम्मुख पेश करें। इसके अलावा रवि के परिजनों की दिल्ली पुलिस को सुरक्षा करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के मुताबिक दिल्ली पुलिस, रवि के परिवार की सुरक्षा कर रही है।
विज्ञापन


बागपत के तत्कालीन एसपी शरद सचान ने रेप केस की जांच खेकड़ा थाना से महिला थाना पर ट्रांसफर कर दी थी। महिला थाना पुलिस ने ही युवती के बागपत कोर्ट में बयान दर्ज कराए। एनडीपीएस मामले की जांच क्राइम ब्रांच में चल रही है। इस मामले की एक माह बाद प्रगति रिपोर्ट पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि केस की प्रगति रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है। कोर्ट जो आदेश देगी उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
बागपत। सांकरौद गांव की दलित युवती ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की थी कि उसके भाई रवि का गांव की जाट बिरादरी की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों मई माह में घर से फरार हो गए थे। मेरठ पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। वहां से खेकड़ा पुलिस उन्हें ले आई थी। पुलिस ने उसके भाई रवि के पास फर्जी तरीके से डोडा दिखाकर जेल भेज दिया था। जबकि युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दी गई थी।


जाट बिरादरी के लोगों ने इस मामले में खाप पंचायत कर उसे और उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर गांव में निर्वस्त्र करके घूमने का फरमान सुनाया है। उधर, जाट बिरादरी की युवती ने आरोप लगाया था कि रवि, दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के बहाने से उसे दिल्ली ले गया था। वहां पर उसने और उसके भाई दिल्ली पुलिस के सिपाही सुमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रवि उसे जम्मू में ले गया था। वहां पर रवि उससे नशीला पदार्थ बिकवाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed