फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Relatives of the deceased filed a case in Bamnauli accident

बामनौली हादसे में मृतक के रिश्तेदार ने दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Relatives of the deceased filed a case in Bamnauli accident
मंगलवार को हुए हादसे में सोनीपत के दंपती, उनकी पुत्री सहित चार लोगों की हो गई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव के पास दो कारों की टक्कर में सोनीपत के दंपती, उनकी पुत्री सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक सोनीपत निवासी सुमित के रिश्तेदार ने दूसरी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अपने गांव ले गए।
बामनौली गांव के सामने मंगलवार को दो कारों की आमने सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में एक कार सवार सोनीपत के गांव गिवाना निवासी सुमित (35) पुत्र ओम सिंह, उनकी पत्नी भारती (27), बेटी दिशा उर्फ मीकू (3) और दूसरी कार सरदार (57) पुत्र नेकीराम निवासी नरेला दिल्ली की मौत हो गई थी। मंगलवार देर रात सुमित के रिश्तेदार कर्मवीर पुत्र रतन सिंह निवासी मनाना थाना समालखा पानीपत ने दूसरी कार चालक विनोद पुत्र देशपाल निवासी किशनपुर बराल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहना है कि उसके रिश्तेदार सुमित, उसकी पत्नी भारती, बेटी मीकू, एकता व परिचित सुधीर की बेटी तमन्ना हरिद्वार से अपने गांव आ रहे थे। बामनौली के निकट सामने लापरवाही से कार चलाकर आ रहे चालक विनोद ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसमें कार चला रहे सुमित, पत्नी भारती व बेटी मीकू की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का उपचार चल रहा है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए है।
विज्ञापन

पुलिस को देख भाग खड़े हुए गोकश
दोघट। झुंडपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग जंगल में गोकशी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी छुरा व अन्य सामान छोड़कर भाग गए। आरोप है कि पुलिस घटनास्थल से छुरा और अन्य सामान बरामद कर ले आई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस मामले में ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत करने का निर्णय लिया। उधर, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र दीक्षित का कहना है कि गोकशी की गलत सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना में लापरवाही पर एसआई निलंबित
बागपत। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बुधवार को विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसआई सुभाष चंद को निलंबित कर दिया। साथ ही एसपी ने जिले भर में तैनात पुलिसकर्मियों को ईमानदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed