{"_id":"6054ec118ebc3ed3802f94c5","slug":"rejuvenation-of-the-state-in-four-years-saini-baghpat-news-mrt5307266106","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मनाया जश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मनाया जश्र
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री आवासीय योजना की महिला लाभार्थियों को सम्मानित करते प्रभारी म?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कलक्ट्रेट में लोक मंच पर सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का विमोचन
विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर उपलब्धि व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
फोटो-1 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित लोक मंच में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 26 विभागों ने विकास प्रदर्शनी लगाकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री व मुख्य अतिथि डॉ. धर्म सिंह सैनी (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खाद्य एवं औषधि सुरक्षा) ने फीता काटकर किया।
इसके बाद मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर लोक मंच में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, बड़ौत विधायक केपी मलिक, बागपत विधायक योगेश धामा, डीएम राजकमल यादव, एडीएम अमित सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर के साथ मिलकर विकास पुस्तिका का विमोचन किया।
इससे पहले लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। वहीं, प्रभारी मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर उपस्थितजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चार वर्षों में प्रदेश का कायाकल्प किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की गरीब, किसान मजदूरों, निराश्रितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हुई हैं। वहीं, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर भयमुक्त वातावरण बनाया है। मिशन शक्ति अभियान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, किसान कल्याण मिशन, मिशन रोजगार, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना चलाई हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डीएम राजकमल यादव ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए अधिकारी निरंतर कार्य कर रहे हैं। यहां स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र
प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र दिए। जिसमें वृद्धावस्था पेंशनरों व निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी, पांच स्वयं सहायता समूह को ऋण स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग के पांच लाभार्थियों को सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना अंतर्गत कृषि यंत्र, दस दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किए।