बड़ौत। विवि द्वारा दोबारा से दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कराने के बाद कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन कॉलेजों में मारामारी की स्थिति बनी रही।
विवि द्वारा अब तक पहली व दूसरी कटऑफ मेरिट के अलावा ओपन मेरिट जारी की गई थी, ताकि इंटर पास के बाद बीए, बीएससी सहित अन्य क्लासों में दाखिला लेने में छात्रों को दिक्कतें ना हो, लेकिन इसके बावजूद भी बहुत से छात्र-छात्राएं दाखिला लेने से वंचित रह गए।
विवि ने फिर से दाखिला लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कराई। बुधवार को दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज व जैन स्थानवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में सुबह से ही रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी कॉलेजों में पूरे दिन मारामारी की स्थिति बनी रही। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा से बताया कि छात्र-छात्राओं की परेशानियों को देखते हुए विवि ने दोबारा से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खोल दी है।