फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Registration of Kisan Samman Nidhi will not be done in Deputy Agricultural Director's Office

उप कृषि निदेशक कार्यालय में नहीं होगा किसान सम्मान निधि का रजिस्ट्रेशन

Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Registration of Kisan Samman Nidhi will not be done in Deputy Agricultural Director's Office
- अब कॉमन सर्विस सेंटरों के जरिए करना होगा आवेदन
विज्ञापन

- इसके बाद प्राविधिक अधिकारी किसान के आवेदन की करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना संक्रमण और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के आवेदनों में पारदर्शिता बरतने के लिए नई व्यवस्था की गई है। अब कॉमन सर्विस सेंटर के जरिये किसान आवेदन करेंगे। इसके बाद प्राविधिक अधिकारी किसानों के आवेदन की जांच करेंगे। पात्रता मिलने पर सम्मान निधि की किश्त जारी की जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पहले उप कृषि निदेशक कार्यालय पर आवेदन किए जा रहे थे। मगर, कोरोना संक्रमण के कारण व्यवस्था बदल दी गई है। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था शासन ने लागू की है। अब कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आवेदन मांगे जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण पर एहतियात के लिए यह कदम उठाया गया है, दूसरा यह कि पारदर्शिता बढ़ेगी। जिससे एक किसान का एक ही आवेदन विभाग तक आएगा और जांच में अधिक समय नहीं लगेगा। पात्रता मिलने पर किसान सम्मान निधि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

अपात्र किसान खुद लौटा रहे निधि
बागपत। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि भूमि हीन, समूह घ को छोड़कर सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्ति, आयकर दाता, संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति, पेंशनर, जिनकी पेंशन दस हजार प्रति माह से अधिक होते हुए भी योजना का लाभ ले लिया है, उन्हें सम्मान निधि वापस करनी होगी। शासन के निर्देश जारी करते ही किसान खुद ही निधि की रकम वापस कर रहे हैं। किसानों का यह सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह किसानों ने लिया लाभ
किश्त किसान
पहली 1,05072
दूसरी 98,899
तीसरी 94,128
चौथी 72,778
पांचवीं 62,662
छठी 47.469
सवा लाख किसानों को मिला लाभ
बागपत। जिले में अब तक एक लाख 41 हजार किसान पंजीकृत किए गए हैं। इनमें किसान सम्मान निधि और अन्य योजनों का लाभ लेने वाले किसान भी है। अब तक की जांच में एक लाख 25 हजार 386 किसान पात्र मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed