{"_id":"4fe20da836a0e6547cf391c4fa9d263b","slug":"ready-and-full-house-won-the-competition-finals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड और ब्लू हाउस ने जीता प्रतियोगिता का फाइनल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड और ब्लू हाउस ने जीता प्रतियोगिता का फाइनल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में चल रही बास्केट बॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मैच खेले गए। इसमें सीनियर वर्ग में रेड हाउस और जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस ने मैच जीता।
कॉलेज में हुई सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल मैच में रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को 15-4 से हराकर मैच जीता। रेड हाउस की ओर से टीम की कप्तान संजना ने सात, शिवानी व साक्षी ने तीन-तीन तथा कनिष्का ने दो अंक हासिल किए। ग्रीन हाउस की ओर से मेघा ने दो व सुरभि व मुस्कान ने एक-एक अंक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस ने येलो हाउस को 16-3 से हराया।
ब्लू हाउस की ओर से अंशिका ने 14 व निशिता ने दो अंक तथा येलो हाउस की ओर से अंजली ने दो व निशिता ने एक अंक प्राप्त किया। रेड हाउस की संजना को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। प्रतियोगिता के उपरांत स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल व प्रधानाचार्य एमपी जोशी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर पीटीआई राजीव कुमार, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, बबलेश कुमार, विकास सैनी, तसलीम मलिक, रोहित, बबीता जैन, अंजू चौहान, ललिता शर्मा मौजूद रही।