फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students were made aware of the objectives of NSS.

Baghpat News: विद्यार्थियों को रासेयो के उद्देश्यों से कराया अवगत

Fri, 09 Oct 2026 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of the objectives of NSS.
-जनता वैदिक कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने नाटक, गीत प्रस्तुत किए
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के नए विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य उन्हें एनएसएस के लक्ष्यों और कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। पुरातन स्वयंसेवकों ने नए विद्यार्थियों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर नाटक, गीत, लोक नृत्य और एकल नृत्य जैसी प्रस्तुतियां दीं। एनएसएस की गतिविधियों और शिविरों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। पुरातन स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने नए स्वयंसेवकों को समाजसेवा और एनएसएस की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का माध्यम है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी इंदु, मदन पाल सिंह, मनोज शर्मा, शीशपाल सिंह, सचिन और चंद्रपाल सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed