फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ravi Chawla became the support of the helpless tribe

बेसहारा गोवंश का सहारा बने रवि चावला

Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ravi Chawla became the support of the helpless tribe
विश्व पशु दिवस
विज्ञापन

भूखे प्यासे बेसहारा पशुओं को खिलाते है चारा और पिलाते हैं पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नवयुग कालोनी निवासी रवि चावला सड़कों पर घूमते बेसहारा गोवंशीय पशुओं का सहारा बने हुए है। भूखे प्यासे पशुओं को चारा और पानी पिलाते है। उनके जख्मों पर मरहम भी लगाते है। क्षेत्रवासी भी उनके इस कदम की सराहना करते है।
मूलरूप से शामली के भभीसा के रहने वाली रवि चावला वर्तमान में बड़ौत की पूर्वी यमुना नहर के किनारे बसी नवयुग कालोनी में रहते है। वे विकास भवन में कर्मचारी भी है। बताते है कि कुछ साल पूर्व ड्यूटी से आते वक्त एक कार की टक्कर लगने से एक बेसहारा गोवंश की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने बेसहारा गोवंशीय पशुओं की देखरेख करने का संकल्प लिया। अब तक वे दर्जनों घायल गोवंश का स्वयं के खर्च पर उपचार करा चुका है। गली-मोहल्ले में भूखे-प्यास घूमने वाले गोवंशों को चारा व पानी पिलाते है। बताते है कि जीवन में यह उनका मकसद बन गया है, जहां पर भी बेसहारा गोवंश घायल अव्यवस्था या भूखा-प्यासा मिलेगा, उसका उपचार व चार व पानी की व्यवस्था करते है, इससे उन्हें अच्छा महसूस होता है। उनके इस कार्य की क्षेत्रवासी तेजपाल सिंह, केपी सिंह, धर्मवीर तोमर एडवोकेट, संजीव कुमार आदि ने सराहना की है।
विज्ञापन

गोवंश का उपचार कराया
बड़ौत। रविवार को केसरिया हिंदू वाहिनी की टीम ने विश्व पशु दिवस पर गोरक्षा अभियान चलाया गया। बड़ौत नगर के सराय रोड पर फाटक के पास जख्मी मिले गोवंश का उपचार कार्य किया। जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता कहना है कि हमें प्रण लेना होगा कि सभी अपने घर में एक गोमाता जरूर पाले। उसका भरण पोषण करके सेवा का पात्र बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed