फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration card of Rs 10, 500 of the people are

राशन कार्ड 10 रुपये का, लोग दे रहे 500 का नोट

Thu, 17 Nov 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 17 Nov 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
बागपत। नोट बंदी के चलते जिला पूर्ति विभाग ने लोगों को राशन कार्ड देने बंद कर दिए हैं, क्योंकि कार्ड की कीमत 10 रुपये है और लोग कर्मचारी को 500 रुपये का नोट देने का प्रयास कर रहे हैं। समस्या को देखकर अभी कार्ड वितरित नहीं किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


500 और 1000 का नोट बंद होने से जहां बैंक, बिजली दफ्तर समेत अन्य विभागों में भूचाल आया हुआ, वहीं अब इसका असर जिला पूर्ति विभाग पर भी पड़ गया है। शासन ने नए राशन कार्ड लोगों को देने के लिए 10 रुपये की कीमत निर्धारित की हुई है।
विज्ञापन


विभाग ने राशन कार्डों का वितरण ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा था। जो अभी बंद कर दिया है, जिसका कारण 500 रुपये का नोट है। 10 रुपये का राशन कार्ड लेने के लिए लोग विभागीय कर्मचारी को 500 रुपये का नोट दे रहे हैं। जो हद से बाहर है। इस समस्या को देख राशन कार्डों के वितरण पर अभी प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक या दो गांव में नहीं बल्कि अधिकांश में लोग 500 रुपये का ही नोट दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया राशन कार्ड वितरण पर अभी प्रतिबंध लगाया है। 10 रुपये के कार्ड पर 500 रुपये का नोट दे रहे हैं। जिस कारण मजबूर होकर कार्ड बंटवाने अभी बंद कराए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed