{"_id":"5a4bea404f1c1b9b518b4a4a","slug":"ramveer-shokeen-asked-for-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामवीर शौकीन ने मांगी इलाज की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामवीर शौकीन ने मांगी इलाज की अनुमति
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
रामवीर शौकीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में बंद दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन ने तबीयत खराब होने की बात कही है। अधिवक्ता के माध्यम से इलाज के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है।
दिल्ली के मुड़का विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को दिल्ली की तिहाड़ जेल से बागपत कारागार में 12 दिसंबर को शिफ्ट किया । उसके अधिवक्ता सोहन पाल सिंह का कहना है कि पूर्व विधायक रामवीर शौकीन की रीड़ की हड्डी में परेशान है। उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 11 दिसंबर को उसको अस्पताल से डिस्चार्ज किया । उसको चिकित्सकों ने 18 दिसंबर को जांच के लिए बुलाया था।
जिला कारागार में बंद होने के कारण उसका इलाज नहीं हो पा रहा है। इस कारण उसकी हालत बिगड़ रही थी। रामवीर शौकीन के इलाज के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। इसके लिए न्यायालय में अर्जी लगाई गई। अधिवक्ता के मुताबिक अदालत ने मामले की सुनवाई कर जेल अधीक्षक को नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
भूरा फरारी केस का आरोप है शौकीन
देहरादून पुलिस कस्टडी से 15 दिसंबर 2014 को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित किस्तु ज्योति कान्वेंट हाईस्कूल के पास दो एके-47 व एक कार्बाइन लूटकर गैंगेस्टर अमित उर्फ भूरा निवासी सरनावली (मुजफ्फरनगर) को छुड़ाया था।
इस मामले में आरोपी भूरा के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड सरकार ने दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया । पुलिस की विवेचना में सामने आया था कि कुख्यात सुनील राठी के कहने पर पूर्व विधायक रामवीर शौकीन ने भूरा को छुड़ाने की साजिश रची थी।