रमाला के आटा चक्की वाले से मांगी रंगदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेश ने बताया उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने दस हजार रुपये की मांग की। कहा रमाला गांव की नहर की पटरी के पास खंभा है। वहां पर उसका आदमी मिलेगा, उसके पास तीन दिन में रुपये पहुंचा देना। धमकी दी यदि रुपये न देने पर जान से मार दिया जाएगा। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने रमाला थाने पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और फोनकर्ता का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। रमाला पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले इस तरह की जनपद में कई घटनाएं हो चुकी हैं। व्यापारियों ने लाखों की रंगदारी मांगी जा चुकी है। रुपये न देने पर उन पर फायरिंग भी हो चुकी है।
अधिवक्ता की बेटी से मोबाइल छीना
बड़ौत (ब्यूरो)। बिनौली रोड पुलिस चौकी के सामने स्थित न्यू सिटी कॉलोनी में बाइक सवार तीन बदमाश एक अधिवक्ता की छह वर्षीय बेटी से मोबालि छीन ले गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक, न्यू सिटी कॉलोनी में रहने वाले विरेंद्र एडवोकेट की छह वर्षीय बेटी जिया घर के बाहर चारपाई पर मोबाइल से खेल रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। पहले उन्होंने एक व्यक्ति का पता पूछा और फिर आगे निकल गए। कुछ देर बाद बदमाश लौटे और बच्ची से मोबाइल छीन ले गए। लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।