फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ram Mandir Ayodhya: youth of Baghpat are enthusiastic, getting tattoos of Shri Ram on their bodies

सबके राम : दर्द नजरअंदाज, तन पर सहेज रहे प्रभु श्रीराम की स्मृति, यहां के युवाओं में है गजब का उत्साह

Fri, 19 Jan 2024 02:18 PM IST
कपिल kapil मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jan 2024 02:18 PM IST
सार

Baghpat News : राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है तो वहीं बागपत के युवाओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya: youth of Baghpat are enthusiastic, getting tattoos of Shri Ram on their bodies
बागपत के युवा हाथों पर बनवा रहे हैं श्रीराम के टैटू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। बागपत में भी युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस समय युवा रामधुन में रम गया है और तन पर प्रभु श्रीराम की स्मृति को सहेज रहा है। युवा चेहरे, हाथ व पीठ पर प्रभु श्रीराम के नाम का टैटू बनवा रहे हैं। रोजाना इसकी संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन


राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्सव जैसा माहौल है। यहीं कारण है कि जहां लोग इस बार 22 जनवरी को दीपावली मनाएंगे और घर में दीये जलाएंगे तो वहीं युवा भी खुद को रामभक्ति में विलीन कर अपने तन पर प्रभु श्रीराम की स्मृति के रूप में भगवान राम, अयोध्या धाम, जय श्री राम, राम-राम, सीताराम, यतो धर्मस्ततो जय: और सियावर राम के नाम का टैटू बनवा रहे हैं। रोजाना 80 से ज्यादा युवा राम नाम का टैटू बनवाने आ रहे हैं। पहले जो युवा हाथ पर पत्नी या फिर प्रेमिका के नाम का टैटू बनवाते थे, वह भी राम नाम जप रहे हैं। अब राम के नाम का टैटू बनवा रहे हैं।

विज्ञापन

5000 से अधिक युवा बना चुके है टैटू, कॉलर से लेकर रिंगटोन तक राम ही राम
घुमक्कड़ बाबा टैटू स्टूडियो के संचालक विजय तोमर ने बताया कि प्रभु श्रीराम के टैटू बनवाने में युवतियां भी पीछे नहीं हैं। अब तक 5000 से अधिक युवा टैटू बनवा चुके हैं। इतना ही नहीं कॉलर से लेकर रिंगटोन तक तो मोबाइल में भगवान श्रीराम के नाम की पहले ही सेट हो गई थी, अब टैटू बनवाने की होड़ भी युवाओं से लेकर युवतियों में होने लगी है।

अस्थायी में 20 मिनट तो स्थायी टैटू बनवाने में लगता है एक घंटा
टैटू बनाने वाले विजय बावली का कहना है कि टैटू दो तरह से बनते हैं। अस्थायी टैटू बनवाने में 20 मिनट लगते हैं और वह एक महीने तक ही रहता है। स्थायी टैटू बनाने में करीब एक घंटा लगता है और यह लंबे समय तक रहता है।

विज्ञापन

बढ़ रहा युवाओं में क्रेज
जैसे-जैसे प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे हाथ, चेहरे और पीठ पर प्रभु श्रीराम के नाम का टैटू बनवाने का क्रेज बढ़ रहा है। श्रीराम की धनुष लिए तस्वीर का टैटू भी बनवाया जा रहा है।

तोहफे में दे रहे राम के खिलोने
सबसे खास बात यह है कि कुछ समय पूर्व तक जहां बच्चों के जन्म पर अलग-अलग तोहफे दिए जाते थे, वहीं अब भगवान श्रीराम से जुड़े तोहफे दिए जा रहे है। स्कूल, कॉलेज में भी भगवान श्रीराम के बारे में बात करते बच्चों को देखकर लग रहा है, वे अपनी संस्कृति के करीब पहुंच रहे हों।

न डर, न दर्द, टैटू बनवाने में दिख रहा जोश
एक वक्त था जब दर्द के डर के चलते युवा टैटू बनवाने से परहेज करते थे, लेकिन अब युवाओं को न ही डर है और न ही दर्द। लगातार क्रैज बढ़ रहा है, यही वजह है कि जनपद में कई टैटू आर्टिस्ट इन दिनों काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CDA अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा: टेंपो चालकों ने पहले पिलाई शराब, फिर मारपीट कर लूटा मोबाइल,अब उगला पूरा सच

इन बातों का दें ध्यान
टैटू आर्टिस्ट आपके सामने ही नीडल पैकेट खोले।
इंक कप नया होना चाहिए।
पूरी प्रक्रिया के दौरान आर्टिस्ट ग्लव्स पहने रहे।
नीडल का दोबारा इस्तेमाल कई तरह की गंभीर बीमारियां दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें: ऐसी भी मोहब्बत: अब पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगी काजल और प्रीति, कोर्ट ने दी इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed