फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rallod's performance on Collectorate in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कलक्ट्रेट पर रालोद का प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rallod's performance on Collectorate in protest against inflation
बागपत। बढ़ती महंगाई के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। रालोद कार्यकर्ताओं नेें पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लेने और किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ता हाथों में सिलिंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती हुई कीमत से जनता परेशान है। चीनी मिल किसानों के बकाए का भुगतान नहीं कर रही हैं। प्रदेश में अपराध चरम पर है। सरकार महंगाई और अपराध रोकने में विफल है। प्रदर्शन करने वालों में रालोद नेता ओमबीर ढाका, घनश्याम, रवि, इकबाल खान, विरेन्द्र सिंह, शब्बीर आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed