फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raised statues of Chaudhary Charan Singh and Rajesh Pilot

चौधरी चरण सिंह व राजेश पायलट की प्रतिमा उठवाईं

Tue, 23 Mar 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Raised statues of Chaudhary Charan Singh and Rajesh Pilot
बागपत। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को अपनी ही कर्मभूमि पर स्थान नहीं मिला। प्रशासन के आदेश के बाद रालोद नेताओं ने चौधरी चरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की प्रतिमा ब्लॉक मुख्यालय से उठवा लीं। इस पर रालोद नेताओं में आक्रोश है। वे इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की तैयारी में है। वहीं, किसान आंदोलन के बीच कुछ स्थानों पर भाजपा नेताओं को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह मुद्दा भाजपा नेताओं के गले की फांस बन सकता है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर की अध्यक्षता में बीते वर्ष 24 अगस्त को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई थी। जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक मुख्यालय में चौधरी चरण सिंह और राजेश पायलट की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया था। दोनों नेताओं की प्रतिमा मंगवाने के बाद इनका अनावरण 14 मार्च को निश्चित किया गया। अनावरण रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को करना था। इसके लिए चबूतरे का निर्माण शुरू किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रशासन ने बीती आठ मार्च की रात में चबूतरा ध्वस्त करा दिया। इस पर रालोद नेताओं और गुर्जर समाज में आक्रोश फैल गया। सर्वसमाज और गुर्जर समाज के लोगों की इस मुद्दे पर बैठक हुई। जिसमें प्रशासन पर भाजपा नेताओं के दबाव में प्रतिमा स्थापना नहीं होने देने का आरोप लगाया। वहीं, आंदोलन की भी चेतावनी दी। उधर, प्रशासन ने प्रतिमा स्थापना के लिए ग्राम्य विकास आयुक्त की अनुमति न होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। बीडीओ स्मृति अवस्थी ने ब्लॉक प्रमुख को पत्र लिखकर प्रतिमा उठवाने के लिए कहा। इस पर रालोद नेता कमिश्नर से मिले थे। प्रतिमा स्थापना की अनुमति नहीं मिली। सोमवार को दोनों किसान नेताओं की प्रतिमाएं ब्लॉक मुख्यालय से उठवा लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed