फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Racist politics of the BJP and the SP: MLC

जातिवाद की राजनीति करती भाजपा और सपा : एमएलसी 

Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Racist politics of the BJP and the SP: MLC
बागपत में बसपा के भाईचारा सम्मेलन में बसपा पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
बागपत। एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा कांग्रेस शासन में घोटले हुए तो भाजपा के नेता लड़वाने का काम करते हैं। बसपा शासन में किसानों को फायदा पहुंचा और व्यापारियों ने सुरक्षित होकर अपना व्यापार किया।
विज्ञापन


दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर शनिवार को जाट भवन के सामने आयोजित बसपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा बसपा मुखिया मायावती जब भी प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी, तभी सर्व समाज के लोगों को सम्मान दिया। किसान कभी परेशान नहीं हुए। नोटबंदी से जनता को रोड आ गई। सपा के घराने में भी बंटवारे को लेकर घमासान मचा है। बागपत विधानसभा प्रत्याशी नवाब अहमद हमीद ने कहा प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री को पार्टी से निकाला जा रहा है। जो अपने आप को नहीं संभाल सकते हैं वो प्रदेश को क्या चलाएंगे। प्रदेश को बचाने के लिए मायावती को के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा टीवी खुलते सपा की रार देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


बाप ने बेटे को पार्टी से निकाल दिया तो भूचाल आ गया। कांग्रेस और सपा में परिवारवाद की राजनीति है। छपरौली विधानसभा प्रत्याशी राजपाल चौधरी ने सभी को एकजुट होकर बसपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदीप भारती, गंगाशरण, संतराम जाटव मुख्य जोन कॉर्डिनेटर रहे। इसकी अध्यक्षता एमएलसी सुरेश कश्यप ने की। संचालन धर्म सिंह ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव, शशिकांत प्रेमी, हरपाल सिंह, चौधरी मुब्बसिर, हरबीर सिंह, हाजी फिरोज, केवल गौतम, सुनील जाटव, महेश प्रधान, रोबिन सिंह, सतेंद्र मौर्य, ओंकार प्रजापति, सुनील शर्मा, इमरान खान आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed