{"_id":"606760488ebc3e5903546b0b","slug":"putting-passengers-in-danger-for-the-sake-of-earning-baraut-news-mrt532605365","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाई की खातिर यात्रियों को खतरे में डाल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाई की खातिर यात्रियों को खतरे में डाल रहे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बढ़ते संक्रमण के बावजूद लोग बेपरवाह बने हैं। वहीं, डग्गामार वाहन चालक भी अधिक कमाई के चक्कर में यात्रियों को खतरे में डाल रहे हैं। क्षमता से अधिक बिना मास्क यात्रियों को सफर करा रहे हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर गाइड लाइन जारी है। इसके बावजूद असर धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। तहसील क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे डग्गामार वाहनों के संचालक अधिक कमाई के चलते क्षमता से अधिक यात्री बैठा रहे हैं। बड़ौत-कोताना मार्ग, बड़ौत-औसिक्का-ईदरीशपुर मार्ग, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग, बड़ौत-छपरौली मार्ग व बड़ौत-बिनौली मार्ग पर संचालित डग्गामार वाहनों में यही हाल है। इनमें अधिकतर यात्री बिना मास्क सफर कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा होने का भय बना हुआ है। वहीं, जिम्मेदार अधिकारी भी अनदेखी कर रहे हैं।
अभियान चलाकर जांच जारी
इस संबंध मेें एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि अभियान चलाकर वाहनों की जांच कराई जा रही है। जिसमें कोविड नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।