{"_id":"5e7514228ebc3e72c3300645","slug":"purchases-increased-customers-doubled-baghpat-news-mrt47460115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ गई खरीदारी, दोगुने हो गए ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ गई खरीदारी, दोगुने हो गए ग्राहक
विज्ञापन
सब्जी खरीदती महिलाए
- फोटो : KAHKRA
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च के लिए जनता कर्फ्यू का एलान किया है। इसे देखते हुए शुक्रवार को बाजार में घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के शौकत मार्केट, गांधी बाजार, बड़ा बाजार, यमुना रोड बाजार और कोर्ट रोड स्थित दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने रसोई की जरूरत का सामान खरीदा। किराना दुकानदार अमित कुमार का कहना है कि शुक्रवार को ग्राहकों की संख्या दोगुनी हो गई है। बड़ौत और खेकड़ा में भी लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। दिनभर बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली।
इन सामानों की अधिक बिक्री
बागपत। दुकानदार अमित अग्रवाल का कहना है कि दाल, चावल, रिफाइंड, तेल, घी, चीनी, सर्फ, पाउडर और मसाले समेत अन्य ऐसा सामान खरीदा जा रहा है, जिसकी घर में सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
कालाबाजारी तो सख्त कार्रवाई
बागपत। एसडीएम रामनयन का कहना है कि कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। माहौल पर प्रशासन की नजर है। अभी तक किसी ने ओवररेट की जानकारी नहीं दी है।