Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Purchased a silver garland of 'Syau Mata' for Ahoi Ashtami.

Baghpat News: अहोई अष्टमी के लिए चांदी की स्याऊ माता की माला की हुई खरीदारी

Sun, 01 Nov 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Purchased a silver garland of 'Syau Mata' for Ahoi Ashtami.
अहोई अष्टमी के लिए चांदी की स्याऊ माता की माला की हुई खरीदारी
विज्ञापन

- पूर्व संध्या पर बाजारों में उमड़ी भीड़, दो करोड़ रुपये का हुआ कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अहोई अष्टमी की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। चांदी की स्याऊ माता की माला की खरीदारी के चलते करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
नगर के घट्टा बाजार, नेहरू मूर्ति, घास मंडी और बावली रोड पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सराफा दुकानों पर महिलाओं ने चांदी की स्याऊ माता की माला और मोती खरीदे। कई महिलाओं ने पुरानी माला में नए मोती जुड़वाए तो कुछ ने नई माला बनवाई। चांदी के सिक्कों की भी मांग रही। पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाएं अहोई माता की पूजा में चांदी की स्याऊ और मोती वाली माला का इस्तेमाल करती हैं। चांदी की कीमतों के बावजूद ग्राहकों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी की।
विज्ञापन

वहीं, पूजन सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ लगी रही। महिलाओं ने अहोई माता के चित्र, करवा, पूजा की थाली और अन्य जरूरी सामान खरीदा। दुकानदारों के अनुसार, शनिवार को पर्व की पूर्व संध्या होने के चलते बाजार में सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक ग्राहक पहुंचे। शाम तक दुकानों पर खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले सराफ--

अहोई अष्टमी पर चांदी की स्याऊ की माला की खरीदारी का विशेष महत्व है। महिलाओं ने अपनी पुरानी माला में नए मोती जुड़वाने के साथ नई मालाएं भी खरीदी। ग्राहक अपने बजट के अनुसार स्याऊ और मोती का चयन करते हैं। - दीपक वर्मा, सराफ


अहोई अष्टमी के लिए महिलाएं पहले से ही पूजा का सामान खरीदने पहुंचती हैं। अहोई माता के चित्र, करवा और पूजन थाली की मांग रहती है। - आदिश जैन, पूजन सामग्री विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed