फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protests against killing of Hindus in West Bengal and Bangladesh

पश्चिम बंगाल व बंग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Protests against killing of Hindus in West Bengal and Bangladesh
बंगाल व बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बागपत कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञाप? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि समाज के लोगों की हत्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद टीएमसी के राजनीतिक संरक्षण में हिंदुओं की हत्या की जा रही है। बंगाल में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। मुस्लिम तुष्टिकरण के तहत हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीएमसी के गुंडे उन्मुक्त होकर अनियंत्रित तरीके से हिंसा कर रहे हैं। ममता सरकार हिंसा को रोकने में पूरी तरह नाकाम है। उधर, बांग्लादेश में भी हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़, हिंदुओं पर अत्याचार व हत्या की जा रही है। सरकार हिंदुओं की सुरक्षा करने में नाकाम है। कट्टरपंथी ताकतों ने पंडालों व मंदिरों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की है। हिंदुओं में दहशत का माहौल है। उन्होंने डीएम को प्रधानमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या रोकने के लिए हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यहां जयकुमार, नितिन जैन, राहुल शर्मा, विक्रांत, रीतू, प्रमोद वत्स, सुनील मान, दीपक मानव, सतवीर ठाकुर, सतीश कुमार, मोनू, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed