फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Property worth Rs 95.56 lakh of the accused of fraud in the name of investment in crypto currency has been confiscated

Baghpat News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर ठगी के आरोपियों की 95़.56 लाख की संपत्ति कुर्क

Tue, 25 Jun 2024 05:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 25 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 95.56 lakh of the accused of fraud in the name of investment in crypto currency has been confiscated
बागपत। क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराकर रुपये दोगुने कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी भाइयों की 95,56,480 रुपये की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर ली। इसमें बिलौचपुरा गांव की जमीन, रेंज रोवर व हैरियर गाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


बिलौचपुरा गांव निवासी मोहित स्वामी समेत अन्य ग्रामीणों ने सिंघावली अहीर थाने में धोखाधड़ी के छह मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने गांव के ही विनोद स्वामी और उसके भाई सचिन स्वामी पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराकर रुपये दोगुने कराने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इसके बाद जिले के कई गांवों, दूसरे जिलों और हरियाणा के कई जिलों के लोगों ने अलग-अलग थानों में दोनों भाईयों के खिलाफ करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप लगाकर मुकदमे दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू करा दी। इसमें सोमवार को पुलिस और प्रशासन की टीम बिलौचपुरा गांव पहुंची। एसडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि मुनादी कराने के बाद ठगी के आरोपियों की एक करोड़ 61 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed