फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pro Kabaddi Season 9: UP Yoddha International Kabaddi player of Malakpur Baghpat Nitin Tomar bid for 20 lakhs

Pro Kabaddi Season 9: मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर की 20 लाख की लगी बोली

Sun, 07 Aug 2022 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Aug 2022 11:35 AM IST
सार

Pro Kabaddi Season 9: मलकपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नितिन तोमर बचपन से ही कबड्डी के शौकीन रहे हैं। प्रो-कबड्डी लीग सीजन-9 के लिए  यूपी योद्धा टीम ने नितिन को 20 लाख में खरीदा है।

विज्ञापन
Pro Kabaddi Season 9: UP Yoddha International Kabaddi player of Malakpur Baghpat Nitin Tomar bid for 20 lakhs
नितिन तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रो-कबड्डी लीग सीजन-9 के लिए यूपी योद्धा टीम ने यूपी के बड़ौत क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर की 20 लाख की बोली लगाई है। इस सूचना पर ग्रामीणों और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि यह पिछली कीमत से काफी कम है लेकिन ग्रामीणों ने नितिन का गांव पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मलकपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नितिन तोमर बचपन से ही कबड्डी के शौकीन रहे हैं। पहले स्कूल, फिर जिला और प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व किया। 2016 में अहमदाबाद में ईरान के साथ खेले गए वर्ल्ड कप में करो या मरो की स्थिति मेें नितिन ने शानदार प्रदर्शन से विपक्षी टीम को चित कर दिया था और देश को जीत दिलाई। नितिन इसे अपने जीवन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मानते हैं। प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 के लिए यूपी योद्धा टीम ने नितिन तोमर की 20 लाख में बोली लगाई है।
विज्ञापन

लगाई थी 61 लाख की बोली
प्रो कबड्डी लीग सीजन-8 के लिए पुनेरी पल्टन टीम की ओर से नितिन को 61 लाख में खरीदा था। 

1.20 करोड़ की लगी थी बोली
नितिन तोमर की प्रो-कबड्डी लीग केे सीजन-7 में पुनेरी पल्टन टीम ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था, जबकि प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-6 में इसी टीम ने उनकी बोली एक करोड़ 15 लाख रुपये की लगाई थी।

प्रो कबड्डी लीग के सीजन-5 में यूपी योद्धा टीम ने नितिन को 93 लाख में खरीदा था, जबकि इस बार मात्र 20 लाख में खरीदा है। ऐसे में 73 लाख घटाकर इस बार नितिन को यूपी योद्धा द्वारा खरीदा गया है।

इस तरह विभिन्न टीमों ने लगाई नितिन तोमर की बोली
टीम           सीजन      बोली
यूपी योद्धा    नौ       20 लाख
पुनेरी पल्टन  आठ     61 लाख
पुुनेरी पल्टन  सात    1.20 करोड़
पुनेरी पल्टन  छह      1.15 करोड़
यूपी योद्धा   पांच       93 लाख
पुुनेरी पल्टन  चार     17 लाख
बंगाल वॉरियर्स तीन     07 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed