{"_id":"612f6f6a8ebc3e32763ad2ef","slug":"pro-kabaddi-season-8-puneri-paltan-team-bids-61-lakhs-for-player-nitin-tomar-gulveer-of-meerut-sold-for-10-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो-कबड्डी सीजन-8: नितिन तोमर की पुनेरी पल्टन ने लगाई 61 लाख की बोली, 10 लाख में बिके मेरठ के गुलवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो-कबड्डी सीजन-8: नितिन तोमर की पुनेरी पल्टन ने लगाई 61 लाख की बोली, 10 लाख में बिके मेरठ के गुलवीर
Wed, 01 Sep 2021 05:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:48 PM IST
सार
प्रो-कबड्डी लीग सीजन-8: कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर की 61 लाख की बोली गई है। इससे पहले नितिन तोमर की प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-7 में पुनेरी पल्टन टीम ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। मेरठ के परतापुर निवासी 20 वर्षीय गुलवीर सिंह को यूपी योद्धा ने 10 लाख में खरीदा है।
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर व गुलवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रो-कबड्डी लीग सीजन-8 के लिए पुनेरी पल्टन टीम ने उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर की 61 लाख की बोली गई है। इस सूचना पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों ने नितिन का गांव पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
बता दें कि बागपत के मलकपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर बचपन से ही कबड्डी के शौकीन रहे। पहले स्कूल फिर जिला, प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व किया। 2016 में अहमदाबाद में ईरान के साथ खेले गए वर्ल्ड कप मैच में 'करो या मरो' की स्थिति में नितिन ने अपने शानदार प्रदर्शन से विपक्षी टीम को चित किया और देश को जीत दिलाई। नितिन इसे अपने जीवन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मानते हैं। उधर, पिता जितेंद्र तोमर सहित परिवार के अन्य सदस्यों व ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
इससे पहले 1.20 करोड़ की लगी थी बोली
नितिन तोमर की प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-7 में पुनेरी पल्टन टीम ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था, जबकि प्रो- कबड्डी लीग के सीजन-6 में इसी टीम ने उनकी बोली एक करोड़ 15 लाख रुपये की लगी थी। नितिन तोमर ने बताया आगामी दिसंबर माह में लीग के होने की संभावना है।
विज्ञापन
इस तरह लगी विभिन्न टीम ने लगाई नितिन तोमर की बोली -
टीम सीजन बोली
पुनेरी पल्टन प्रो-कबड्डी सीजन - 8 61 लाख
पुुनेरी पल्टन प्रो-कबड्डी सीजन-7 1.20 करोड़
पुनेरी पल्टन प्रो-कबड्डी सीजन-6 1.15 करोड़
यूपी योद्धा प्रो-कबड्डी सीजन-5 93 लाख
पुुनेरी पल्टन प्रो-कबड्डी सीजन-4 17 लाख
बंगाल वैरियस प्रो-कबड्डी सीजन-3 07 लाख
10 लाख में बिके मेरठ के गुलवीर
प्रो-कबड्डी लीग में परतापुर क्षेत्र के गांव अच्छरोंडा निवासी 20 वर्षीय गुलवीर सिंह को यूपी योद्धा ने 10 लाख में खरीदा है। वो दो बार नेशनल खेल चुके हैं, जिसमें एक बार मेडल जीत चुके हैं। 2017 व 2019 में यूपी योद्धा टीम की ओर से प्रो-कबड्डी लीग खेल चुके हैं। गुलवीर की निलामी पर बिजेंद्र सिंह सहित परिवार के लोगों ने खुशी जताई है। मंगलवार को मुंबई में प्रो-कबड्डी लीग के लिए सभी टीमों के लिए खिलाड़ियों की बोली लगी।