फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Principal lodged report, police investigation started

प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस की जांच शुरू

Tue, 01 Sep 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Principal lodged report, police investigation started
आनलाइन क्लास में अश्लील वीडियो व फोटो भेजने का प्रकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर स्थित एक विद्यालय की छात्राओं के आनलाइन शिक्षण के लिए तैयार किए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो डालने के प्रकरण में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दरअसल, कुछ दिन पूर्व नगर के एक स्कूल में छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ शरारती तत्वों ने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेजी दी थी। प्रकरण संज्ञान में आने पर स्कूल की प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के साथ कोतवाली तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस कार्रवाई न होने से नाराजगी अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल पहुंच कर छात्राओं की क्लास टीचर्स पर शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी और शिक्षिकाओं से घंटों तक पूछताछ की थी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed