फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prince, who was carrying a reward of Rs 25,000, and his mother and other relatives went Prince, who was carrying a reward of Rs 25,000, and his mother and other relatives went underground.underground.

Baghpat News: भूमिगत हो गए 25 हजार रुपये के इनामी प्रिंस और उसकी मां समेत अन्य रिश्तेदार

Sun, 15 Mar 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Prince, who was carrying a reward of Rs 25,000, and his mother and other relatives went Prince, who was carrying a reward of Rs 25,000, and his mother and other relatives went underground.underground.
दोघट। शामली के बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली देवी के हिस्ट्रीशीटर पति विवेक उर्फ विक्की की हत्या में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी प्रिंस और उसकी मां समेत कई रिश्तेदार भूमिगत हो गए हैं, जो पुलिस की छापामारी में अपने घरों पर नहीं मिले। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की। इसके चलते पुलिस की टीमें शामली, मेरठ और मुजफ्फरनगर में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

दोघट कस्बे में सतेंद्र की बेटी नेहा की बरात मंगलवार रात शामली जनपद के बहावड़ी गांव से आई थी। शादी कराने वाले बिचौलिए बहावड़ी की पूर्व प्रधान के पति विवेक उर्फ विक्की पर फार्म हाऊस की पार्किंग में पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। विपिन समेत कई लोग बाल-बाल बच गए। हत्या के बाद भाग रहा यशवीर उर्फ रजत खेत में लगे कटीले तारों में उलझकर गिर गया, जिसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी रजत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसके चचेरे भाई प्रिंस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। वहीं उसकी मां और ताऊ भी वांछित चल रहे हैं। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की टीमों ने शामली पुलिस के साथ मिलकर उनके रिश्तेदारों के यहां दबिश भी दी। इसमें जांच अधिकारी केवल सिंह का कहना है कि तलाश की जा रही है, जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed