फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations for attachment of three accused of Himanshu Sharma's murder

Baghpat News: हिमांशु शर्मा के तीन हत्यारोपियों की कुर्की की तैयारी

Sat, 04 Jan 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 04 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Preparations for attachment of three accused of Himanshu Sharma's murder
बागपत। दिल्ली के करावलनगर के हिमांशु शर्मा की हत्या के मुकदमे में फरार महिला समेत तीन आरोपियों की पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया। अब पुलिस कुर्की नोटिस जारी कराने की तैयारी में जुट गई।
विज्ञापन

दिल्ली के करावलनगर की रहने वाली रजनी शर्मा ने जुलाई 2024 में बेटे हिमांशु शर्मा की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया कि उसके बेटे हिमांशु शर्मा को पड़ोस का अजय घर से बुलाकर लाया और अपने रिश्तेदार अजय, गोपाल, सोहनपाल, भोपाल निवासी पाबला, सुंदरी, पवन, आस्था निवासी दिल्ली के साथ अपहरण कर लिया। इसके बाद पाबला गांव के जंगल में पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

इसका पता चलने पर वह पाबला गांव के जंगल में पहुंची तो उनके साथ आए पुलिसकर्मियों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के मुकदमे में आरोपी सुंदरी, पवन और आस्था फरार है, उनकी तलाश में दबिश भी दी जा रही है। धारा 84 का नोटिस चस्पा करने के बाद अब कुर्की नोटिस जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed