फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Power system will improve in Paschimanchal with 4500 crores

Baghpat News: पश्चिमांचल मेंं 4500 करोड़ से सुधरेगी बिजली व्यवस्था

Mon, 30 Jan 2023 02:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 30 Jan 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
Power system will improve in Paschimanchal with 4500 crores
बड़ौत(बागपत)। पश्चिमांचल के 14 जनपदों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त रिवैम्यड (पुनरुत्थान) योजना के तहत 4500 करोड़ रुपयों की लागत से बिजली आपूर्ति व्यवस्था का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। जिसके बाद विद्युत निगम के अफसर तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच सालों में बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर पश्चिमांचल के 14 जनपदों में काफी काम हुए है। पहले के मुकाबले बिजली कटौती भी कम हुई है। हालांकि इसके बाद भी पश्चिमांचल के बागपत, शामली, बुलंदशहर, सहारनपुर, संभल, रामपुर आदि जनपदों से जुडे ऐसे इलाके भी है, जहां पर ओवरलोडिंग के साथ जर्जर लाइनों के कारण फाल्ट की समस्या बनी रहती है। इन जनपदों के अलावा अन्य कई जनपदों में कई वर्षो से बिजली उपकेंद्र ओवरलोड है। मगर अब रिवैम्पड योजना के माध्यम से निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए कम से अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर, कई जनपदों में एलटी लाइन डालने जाने के साथ ही विद्युतीकरण से जुड़े अन्य कार्य पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा गांवों में जर्जर लाइनों को बदलने के साथ जहां खंभों की जरूरत होगी, वहां लगाए जाएंगे। यानी पश्चिमांचल के इन सभी 14 जनपदों में लगभग 203 नए बिजलीघर बनाए जाएंगे और तकरीबन 23307 ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाई जाएगी ट्रांसफार्मर की क्षमता
25 से 63 केवीए-1032363 से 100केवीए-4876100 से 250 केवीए-5861250 से 400 केवीए-2247
जनपद का नाम कुल लागत नए बिजलीघर क्षमता वृद्धि बिजलीघरों की संख्या
बागपत 200 6 60
सहारनपुर 390 7 65
संभल 250 18 180
बिजनौर 260 21 195
बुलंदशहर 410 22 205
नोएडा 420 31 530
गाजियाबाद 405 14 210
अमरोहा 170 17 140
मेरठ 420 18 285
मुरादाबाद 390 10 125
मुजफ्फरनगर 310 5 60
हापुड़ 220 10 100
रामपुर 210 20 185
शामली 210 4 20
नोट- लागत करोड़ों में है।
बागपत में लगभग 200 करोड़ से विद्युतीकरण का कार्य होगा
- एक्सईएन प्रथम दुर्गेश कुमार जयसवाल ने बताया कि योजना से केंद्र और प्रदेश सरकार से पश्चिमांचल के सभी 14 जनपदोंं के लिए 4500 रूपये का कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान हो गई है। जनपद बागपत में लगभग 200 करोड़ से विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। उधर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर तैनात एसडीओ प्रवेश गिरि ने बताया कि जल्द ही योजना से ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed