फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   positive news

संपूर्ण समाधान दिवस : 94 में शिकायतों में मात्र 16 का निस्तारण हुआ

Sun, 06 Jul 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
positive news
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दाैरान अधिकारियों ने 94 शिकायतों में मात्र 16 का ही निस्तारण किया। संबंधित विभागों को शिकायतों को सौंपते हुए 15 दिन में निस्तारण के आदेश दिए गए। वहीं बागपत तहसील में पौधा भी लगाया गया।
विज्ञापन

बागपत तहसील में डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण होना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने 51 शिकायत में मात्र आठ का निस्तारण कर संबंधित विभागों को सौंप दिया। वहीं दिव्यांग शिविर में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। इस दौरान सीएमओ डॉ. तीरथ लाल व ईओ केके भडाना मौजूद रहे। बड़ौत तहसील में एडीएम पंकज वर्मा ने समस्या को सुना और 32 शिकायतों में पांच का निस्तारण किया। खेकड़ा तहसील में सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने समस्या सुनते हुए 11 शिकायत में तीन का निस्तारण किया।
विज्ञापन


--
कमिश्नर ने किया तहसील का निरीक्षण, खंगाले रिकार्ड
- एसडीएम को खतौनी में अंश निर्धारण का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौत तहसील में कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर यशोद ने आरके कार्यालय व खतौनी वितरण कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने खुद कंप्यूटर पर किसानों की जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण के रिकार्ड देखे। यह भी देखा कि अंश निर्धारण के बाद कितने अभिलेखों पर आदेश हुए हैं। आदेश कराने के लिए परवाना भी देखा गया। तहसील में 92 प्रतिशत किसानों की खतौनियों में गलत अंश निर्धारण वाली फाइलों का निस्तारण हुआ मिला। शेष आठ प्रतिशत फाइलों का भी जल्द निपटारा कराने के एडीएम मनीष कुमार यादव को निर्देश दिए। निरीक्षण को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ था और सभी अपने विभागों में हाथों में फाइल लेकर खड़े दिखाई दिए। वहीं उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समसयाएं सुनीं और उनका हल कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


प्रार्थना पत्र पर अवैध कब्जा हटाया गया
बड़ौत। किशनपुर बिराल गांव निवासी अशोक सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर से अवैध कब्जे की शिकायत की। इसके बाद एसडीएम मनीष कुमार यादव ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटवा दिया। चेतावनी दी कि तहसील क्षेत्र में किसी भी सरकारी संपत्ति पर यदि अवैध कब्जा किया गया पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed