फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pond overflow, two feet of water filled in houses and streets

तालाब ओवरफ्लो, घरों और गलियों में भरा दो-दो फुट पानी

Wed, 01 Sep 2021 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Pond overflow, two feet of water filled in houses and streets
ओगटी मुकंदपुर गांव में जलभराव से होते हुए बेटी को स्कूल छोड़ने जाता पिता। - फोटो : BAGHPAT
लोगों का घरों से निकलना मुश्किल, संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका
विज्ञापन

तालाब की 15 साल से सफाई नहीं हुई, ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मुकंदपुर ओगटी गांव का तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। ओवरफ्लो होने से गंदा पानी तालाब के किनारे बसे घरों व गलियों में भर जाता है। इससे ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की 15 साल से सफाई नहीं हुई है। गली व घरों में गंदा पानी भरने से गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना है। बुधवार को हुई बरसात के बाद गांव की गलियों में दो-दो फीट तक पानी भर गया। लोगों को पशुओं के लिए चारा लाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
मनीष ढाका का कहना है कि गांव का तालाब कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। निकासी न होने के कारण बरसात का पानी गलियों व रास्तों में भर जाता है। कई बार उच्च अधिकारियों से तालाब की सफाई मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोकेन्द्र का कहना है कि तालाब की 15 साल से सफाई नहीं हुई है। बरसात होने पर तालाब का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और घरों में भर जाता है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। गंदे पानी के कारण गांव में संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज का कहना है कि तालाब की सफाई न होने के कारण रास्तों पर गंदे पानी का जलभराव रहता है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

कई वर्षों से तालाब हालत खराब है। अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सबसे अधिक परेशानी तालाब के किनारे बसे लोगों को उठानी पड़ती है। - सतेंद्र उर्फ लाला, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed