मतदान कल,152 प्रत्याशी मैदान में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतनभोगी, साधन सहकारी, किसान सहकारी, पशु, खादी ग्रामोद्योग, हथकरघा और मत्स्य पालन विभाग सहित जिले में 74 सहकारी समितियां है। 46 समितियों पर संचालक मंडल के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 28 सहकारी समितियां पर चुनाव होना शेष रह गया है।
29 जनवरी मीतली, नौरोजपुर गुर्जर, बालैनी, निवाली, हिसावदा, पिलाना, मुकारी, बड़ागांव, सिंघोली तगा, फिरोजपुर, बड़ौत, किशनपुर, शबगा, छपरौली, नंगल, आदर्श नंगला, बिनौली सहित 28 समितियों पर 152 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 23200 मतदाताओं के हाथ में है।
विभाग की और से इन समितियों में से 11 को संवेदनशील चुना गया है। जिसमें दाहा, दोघट, बिजरौल, शबगा, कासिमपुर खेड़ी, लहचौड़ा, गाधी, बासौली, रमाला, ढिकौली, खट्टा प्रहलादपुर हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए लिए 56 निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की जिम्मेदारी रहेगी।
इसके अलावा विभागीय कर्मचारियों का भी इसमें सहयोग रहेगा। जिला सहायक निबंधक सहकारिता विकास कुमार ने बताया कि 28 समितियों पर होने वाले चुनाव के लिए 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। उधर, 29 जनवरी को 28 समितियों पर चुनाव होगा। उसी दिन वोटों की गणना होगी। जिसके बाद 30 जनवरी को सभापति और उप सभापति सहित प्रतिनिधि का चुनाव होगा।