फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police personnel kept harassing the killer who came to surrender

आत्मसमर्पण करने पहुंचे हत्यारोपी को टरकाते रहे पुलिस कर्मी

Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police personnel kept harassing the killer who came to surrender
बागपत एसपी कार्यालय पर आत्मसमर्पण के लिए पहुंचा पूर्व सैनिक रामकुमार उर्फ बबलू की हत्या का आरोप? - फोटो : BAGHPAT
- बुढ़सैनी के पूर्व सैनिक रामकुमार का हत्यारोपी अशोक बुधवार को आत्मसमर्पण करने पहुंचा था एसपी कार्यालय
विज्ञापन

- पुलिस कर्मियों ने सीओ के यहां भेजा, वहां से भी टरकाया गया, एसपी के लगाई फटकार तो दौड़े पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बुढ़सैनी के पूर्व सैनिक रामकुमार का एक हत्यारोपी बुधवार को आत्मसमर्पण करने के लिए एसपी कार्यालय पहुंच गया। सब कुछ बताने के बाद भी पुलिस कर्मियों ने उसे सीओ कार्यालय जाने की बात कहकर टरका दिया। यहां से आरोपी घूमता हुआ सीओ कार्यालय पहुंचा तो वहां भी पुलिस सक्रिय नहीं दिखी। इस बीच मामला एसपी के पास तक पहुंचा। उन्होंने फटकार लगाई तो एसपी कार्यालय से दो पुलिस कर्मी बाइक पर पहुंचे और आरोपी को सीओ कार्यालय से लेकर आए।
दो दिन पहले रास्ते के विवाद में बुढ़सैनी गांव निवासी पूर्व सैनिक रामकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंचायत में समझौता होने के बावजूद घर बुलाकर रामकुमार की हत्या की गई थी। इसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र और उसके एक बेटे को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। पांच नामजद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इनमें से एक हत्यारोपी अशोक पुत्र सुरेंद्र बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। वहां तैनात एक पुलिस कर्मी को बताया कि वह रामकुमार हत्याकांड में आरोपी है और आत्मसमर्पण करने आया है। इसके बाद भी पुलिस कर्मी ने लापरवाही दिखाई और पकड़कर बैठाने की जगह यह कहकर टरका दिया कि वह आत्मसमर्पण करने के लिए सीओ कार्यालय चला जाए। इसके बाद अशोक पैदल ही सीओ कार्यालय पहुंच गया। उसने बताया कि वह रामकुमार हत्याकांड में आरोपी है और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए एसपी कार्यालय से भेजा गया है। मगर, यहां भी पुलिस कर्मी गंभीर नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन

एसपी तक मामला पहुंचने पर दौड़ी पुलिस
एसपी कार्यालय से हत्यारोपी को पकड़ने की जगह सीओ कार्यालय भेजने के मामले की जानकारी एसपी नीरज कुमार जादौन को हुई। उन्होंने फटकार लगाते हुए तुरंत एसपी कार्यालय से दो पुलिस कर्मी सीओ कार्यालय भेजे। इसके बाद दोनों पुलिस कर्मी आरोपी अशोक को बाइक पर अपने साथ एसपी कार्यालय ले गए। बालैनी पुलिस को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक ने तमंचा और खोखा बरामद कराया
आरोपी अशोक से बालैनी पुलिस ने पूछताछ की। उसने पूछताछ में अपने पास तमंचा होने की बात बताई। इस पर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कराया गया। इसके साथ ही एक खोखा भी बरामद हुआ है।
एक अन्य आरोपी को बालैनी पुलिस ने दबोचा
रामकुमार हत्याकांड में एक अन्य आरोपी को बालैनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार पुष्पेंद्र निवासी सुन्हैड़ा को हत्या की योजना में शामिल होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। पुष्पेंद्र मुख्य आरोपी सुरेंद्र शर्मा का दामाद है। पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसपी कार्यालय पर पुलिस कर्मी को यह जानकारी नहीं होगी कि वह हत्यारोपी है। अगर जानकारी होने के बावजूद उसे सीओ कार्यालय भेजा गया है तो इस बारे में पता कराया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में लगी है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed